*एजुकेशन पोर्टल 3.0 नहीं हुआ अपडेट, शिक्षकों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*एजुकेशन पोर्टल 3.0 नहीं हुआ अपडेट, शिक्षकों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना*

😊 Please Share This News 😊

*समग्र शिक्षक संघ बैतूल ने सौंपा ज्ञापन*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

बैतूल। समग्र शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तमराव ठाकरे के नेतृत्व में 10 माह का एरियर्स भुगतान को लेकर लेखापाल हेमन्त मालवीय को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू ने बताया कि कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों का लगभग 10 माह का एरियर्स जो मार्च 2025 के पूर्व ही भुगतान किया जाना था जो आज पर्यन्त तक भुगतान नहीं किया गया। लेखापाल द्वारा अतिशीघ्र महंगाई भत्ते की राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया। ब्लॉक अध्यक्ष बैतूल कमलेश खासदेव और कोषाध्यक्ष बेनी प्रसाद सुरजाये ने बताया की 24 वर्ष व 30 वर्ष के सेवा अवधि पूर्ण करने वाले सहायक शिक्षक, शिक्षक और प्रधान पाठक माध्यमिक शाला के क्रमोन्नत वेतनमान के आदेश जारी नहीं हुए हैं। साथ ही सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग में भी ज्ञापन सौपा गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तमराव ठाकरे एवं संभागीय महामंत्री ललित दिपके ने बताया कि वर्तमान में एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर शिक्षकों की अतिशेष की कार्यवाही प्रारंभ है। परन्तु एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर संस्था में पदों का अपडेशन सही नही होने, जारी अतिशेष की सूची में शिक्षकों की दो यूनिक आईडी और कर्मचारियों की विभिन्न जानकारी में त्रुटि होने के कारण शिक्षक अतिशेष की सूची में प्रदर्शित हो रहे है जिससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुशवाह द्वारा 24 वर्ष एवं 30 वर्ष क्रमोन्नत वेतनमान के लिए प्रस्ताव के लिए आदेश जारी करने एवं एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अपडेशन हेतु आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तमराव ठाकरे, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू, संभागीय महामंत्री ललित दीपके, कोषाध्यक्ष बेनीप्रसाद सुरजाये, ब्लाक अध्यक्ष बैतूल कमलेष खासदेव, सुभाषचंद्र देशमुख, श्रीमती शिवहरे सहित संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754