*सरकारी स्कूलों में गैर हाजिरी शिक्षकों पर लगेगी लगाम अब होगी ऑनलाइन हाजिरी* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*सरकारी स्कूलों में गैर हाजिरी शिक्षकों पर लगेगी लगाम अब होगी ऑनलाइन हाजिरी*

😊 Please Share This News 😊

एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ऑनला7इन उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होने जा रही है शिक्षा विभाग ने इस पहल के तहत एक नया पोर्टल तैयार किया है जिसे शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी की जाएगी!

 विभाग के अधिकारियों द्वारा दवा है कि पोर्टल समय पर कार्यान्वित होगा! हालांकि शिक्षक संगठनों ने इस पहल का विरोध किया है उनका कहना है कि विभाग उन्हें विभिन्न कार्यों में लगाते है जिससे वह स्कूल में समय पर नहीं पहुंच पाते!

 कई शिक्षक अन्य विभागों में कार्यरत है जिससे उनके स्कूलों में उपस्थित प्रभावित होती है विभाग ने ऐसे शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थित न लगने पर वेतन रोकने की चेतावनी दि है! इस पहल से शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है! 

 

 *शिक्षक संगठनों का विरोध*

 शिक्षक संगठनों ने इस पहल का विरोध किया है उनका कहना है कि विभाग उन्हें विभिन्न कार्यों में लगता है जिससे वह स्कूलों समय पर नहीं पहुंच पाते हैं उनका यह भी कहना है कि कुछ शिक्षक दूरस्थ क्षेत्र में कार्यरत थे जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है जिसे ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना संभव नहीं है!

 

 *विभाग ने की तैयारी*

 शिक्षा विभाग ने पोर्टल की कार्यप्रणाली पर काम शुरू कर दिया है अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी की जाएगी जिससे उनके कार्य क्षमता में सुधार होगा विभाग ने यह भी कहा कि पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा!

 

*इतने शिक्षक स्कूलों में नहीं पहचे*

 विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में मैं करीब 20,000 शिक्षक पिछले कई सालों से स्कूल में नहीं पहुंचे हैं! यह शिक्षक अन्य विभागों में कार्यरत है जैसे मतदान सूची में कार्य, कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत,तहसील कार्यालय आदि इन शिक्षकों की स्कूलों में उपस्थित न होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है!

 

 *वेतन में बदलाव की संभावना*

 विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगती है तो उसका वेतन रोका जा सकता है विभाग का कहना है कि यह कदम शिक्षकों की कार्य क्षमता बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए उठाया गया है हालांकि शिक्षक संगठनों ने इस कदम का विरोध किया है और इसे ऐसे असंवेदनशील बताया है!

 

 *भविष्य में सुधार की उमीदें*

 ऑनलाइन उपस्थित से शिक्षकों की कार्य क्षमता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है हालांकि शिक्षक संगठनों की चिताओं को देखते हुए विभाग को उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा यदि विभाग शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करता है तो इस पहल का शिक्षा व्यवस्था में सुधार संभव है!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]