*शादी की वेबसाइट पर उज्जैन की महिलाओं से दोस्ती कर लाखों ठगे,गिरफ्तार* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*शादी की वेबसाइट पर उज्जैन की महिलाओं से दोस्ती कर लाखों ठगे,गिरफ्तार*

😊 Please Share This News 😊

🔸”जीवन साथी डॉट कॉम” एवं “संगम डॉट कॉम” जैसे वैवाहिक वेबसाइट्स के माध्यम से उज्जैन जिले में लाखों की ठगी का मामला सामने आया है,जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम पर उज्जैन पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 23 मई को थाना बड़नगर में दो महिलाओं द्वारा अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी,जिसके बाद पुलिस ने ठग को गिरफ्तार किया है,,,

 

🔸दरअसल सचिन पिता सुरेश जगताप,निवासी पिपलियाहाना,जिला इंदौर ने shaadi.com एवं अन्य शादी की वेबसाइट पर अपनी आईडी बनाकर लड़कियों और महिलाओं से दोस्ती करता है, उनसे मीठी-मीठी बातें कर अपनी जाल में फसता है

फिर शादी का झांसा देकर महिलाओ से प्लाट खरीदने, होटल इनवेसमेंट,फ्लेट खरीदने के बहाने मोटी रकम लेता था,, 

 

🔸ऐसा ही इस आरोपी ने महिला आवेदिका उम्र 34 साल निवासी बड़नगर से करीब ₹12 लाख रुपये तथा दुसरी महिला आवेदिका उम्र- 40 साल निवासी नागझिरी उज्जैन से ₹3.5 लाख एवं एक मोबाइल फोन ले लिया,,,

 

🔸पूछताछ में ठग सचिन ने पुलिस को बताया कि इस काम में उसकी लिव-इन पार्टनर नेहा शर्मा भी सहयोगी है जब में अन्य लड़कियों और महिलाओं से मोटी रकम भावनात्मक रूप से उन्हें प्रभावित कर ले लेता हूं तो मेरी पार्टनर नेहा उन्हें फोन कर बताती है कि सचिन मेरा पति है वह कई लड़कियों से शादी का झांसा देकर पैसे ले चुका है,, 

🔸यह प्रकरण अपने आप में बड़ा आश्चर्य जनक है जहां आज हम अनेक घटनाओं में लड़कियों तथा महिलाओं द्वारा पुरुषों को झांसे में लेकर रुपए ऐठने की या भगोड़ी दुल्हन जैसे मामले सामने आते हैं पर यहां तो उल्टा ही हुआ,जिसमें शादी के नाम पर लड़कियों से एक युवक ने लाखों रुपए ऐंठ लिए,,

🔸खैर सचिन को गिरफ्तार कर न्यायालय से 14 दिन की पुलिस रिमांड़ मिली है,जिसमें पुलिस आरोपी से यह भी जानने की कोशिश करेगी की और कितनी लड़की और महिलाओं को उसने अपने जाल में फसाया है,, 

🔸उधर महिला आरोपिया नेहा शर्मा को न्यायालय द्वारा भैरुवगढ जेल भेजा गया है ,,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754