नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें जिला स्तरीय एनकार्ड समिति की बैठक सम्पन्न – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें जिला स्तरीय एनकार्ड समिति की बैठक सम्पन्न

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 30 मई 2025/नशीले पदार्थो की तस्करी रोकने एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने अधीक्षक केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो से अफीम के उत्पादन से संबंधित जानकारी ली जिसमें अफीम के पौधे उगाने के लिए जारी पट्टे एवं उत्पादन की पद्धति का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

जोनल डायरेक्टर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो इंदौर से उनके द्वारा नियंत्रण के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी चाही गई। वन मंडल अधिकारी रतलाम से वनों में अवैध तरीके से अफीम के उत्पादन होने की संभावना पर उसकी निगरानी रखने ड्रग, डोडा चुरा आदि नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

तस्करों को पकड़ने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों/अतिसंवेदनशील स्थानों की पहचान करने तथा निगरानी करने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक रतलाम को निर्देशित किया गया कि नशीले पदार्थो के अवैध व्यवसाय को रोकने के लिए साइकोट्रोपिक दवाओं की बिक्री और खरीद पर निगरानी, मेडिकल स्टोर्स द्वारा प्रिस्क्रिप्शन के बिना दवाओं की अवैध बिक्री पर निगरानी कर औषधि दवा/पर्चे वाली दवाओं से संबंधित लेन देन की ट्रैकिंग करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि एविल इंजेक्शन का दुरूपयोग नशे के लिए किया जाता है इस पर निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाए।

 

एनडीपीएस विषय से निपटने वाले विभाग के अधिकारियों, आबकारी विभाग/कोरियर पार्सल अधिकारियों को एनडीपीएस मामलों पर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग को नशा मुक्ति केंद्र खोलने एवं उनकी रेगुलर मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि डोडा चूरा को नियमानुसार विनष्टीकरण की कार्यवाही की जाए।

 

शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को स्कूल/कालेजों में नशा मुक्ति अभियान चलाए जाने, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभाव विद्यार्थियों को समझाने, स्कूल/कॉलेज परिसर में और आस-पास नशा विरोधी होर्डिंग/बैनर लगाने, रैली, नुक्कड़ नाटक, मैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754