अपना इंदौर, बनेगा ग्रीन इंदौर !!!* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अपना इंदौर, बनेगा ग्रीन इंदौर !!!*

😊 Please Share This News 😊

इंदौर।वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन वैश्विक संकट बन चुका है। ऐसे में आवश्यक है कि हम पृथ्वी को संतुलित व जीवनोपयोगी बनाए रखने के लिए ठोस और सामूहिक प्रयास करें।

 

इस दिशा में पर्यावरण संरक्षण का सबसे सरल, सशक्त और प्रभावकारी उपाय वृहद स्तर पर पौधरोपण है। 

 

इसी संकल्प के साथ स्वच्छता में अग्रणी अपने इंदौर ने विगत वर्ष वर्षाकाल में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 51 लाख पौधे रोपित कर ऐतिहासिक पर्यावरणीय अभियान की शुरुआत की थी। 

 

इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए हमने इस वर्ष पुनः इंदौर में 51 लाख पौधों के वृहद रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस महत्त्वाकांक्षी संकल्प को मूर्त रूप देने हेतु आज आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर विचार विमर्श कर रूपरेखा बनाई। 

 

बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी जी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, विधायकगण श्री रमेश मेंदोला जी, श्री मधु वर्मा जी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा जी, श्री चिंटू वर्मा जी, श्री राजेन्द्र राठौर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754