उज्जैन, क़िस्मत न्यूज़ डिजिटल डेस्क।* आजम खान की विशेष खबर महाकाल थाना क्षेत्र के लोहे के पुल के पास शनिवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन, क़िस्मत न्यूज़ डिजिटल डेस्क।* आजम खान की विशेष खबर महाकाल थाना क्षेत्र के लोहे के पुल के पास शनिवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई

😊 Please Share This News 😊

*उज्जैन: रंजिश में युवक की चाकुओं से हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा बदमाश फरार*

 

*उज्जैन, क़िस्मत न्यूज़ डिजिटल डेस्क।* महाकाल थाना क्षेत्र के लोहे के पुल के पास शनिवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस हमले में मोइन नामक युवक की मौके पर ही जान चली गई। वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा आरोपी — जो एक कुख्यात असामाजिक तत्व बताया जा रहा है — अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

 

जानकारी के अनुसार मृतक मोइन पिता नदीम, लोहे के पुल के पास कसाई मोहल्ले में रहता था और क्षेत्र में ही जूते-चप्पल की दुकान चलाता था। शनिवार रात उसके छोटे भाई मोहसिन से कुछ लोगों का विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना घटित हुई।

 

परिजनों की मानें तो मोहसिन जब पानी पताशी खा रहा था, तभी चंद का कुआं क्षेत्र का रहने वाला फुरकान उर्फ अद्दा और उसका साथी मदन बाइक से पहुंचे। दोनों ने पहले मोहसिन के साथ गाली-गलौच की, और जब मोइन ने बीच-बचाव किया तो फुरकान ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। मोइन को सीने में चार घाव लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे चरक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फुरकान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसके साथ मौजूद रहा मदन अब भी फरार है। मोहल्ले के लोग मदन को एक सक्रिय असामाजिक तत्व के रूप में जानते हैं, जो पूर्व में भी कई विवादों और अपराधों में शामिल रह चुका है। बावजूद इसके, उसकी गिरफ्तारी न होना सवाल खड़े कर रहा है।

 

महाकाल थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अभी एक ही व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई है, जबकि मृतक के परिजन दो आरोपियों की बात पर अड़े हैं। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

 

घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754