दिनांक 31 मई 2025 को थाना महाकाल क्षेत्र में हुई एक गंभीर वारदात में, लोहे के पुल क्षेत्र में युवक मोईन खान की चाकू मारकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त प्रकरण में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की है। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

दिनांक 31 मई 2025 को थाना महाकाल क्षेत्र में हुई एक गंभीर वारदात में, लोहे के पुल क्षेत्र में युवक मोईन खान की चाकू मारकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त प्रकरण में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की है।

😊 Please Share This News 😊

#UJJAIN_POLICE

 

दिनांक: 01 जून 2025

*स्थान:थाना महाकाल, उज्जैन पुलिस*

 

◼️उज्जैन पुलिस ने सटीक कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी को किया चिन्हित, न्यायिक प्रक्रिया प्रचलित

 

दिनांक 31 मई 2025 को थाना महाकाल क्षेत्र में हुई एक गंभीर वारदात में, लोहे के पुल क्षेत्र में युवक मोईन खान की चाकू मारकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त प्रकरण में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण:*

दिनांक 31.05.2025 की रात करीब 09:00 बजे फरियादी मोहसिन शेख द्वारा थाना महाकाल में सूचना दी गई कि उसके भाई मोईन (उम्र 21 वर्ष) की आरोपी फुरकान उर्फ अद्दा द्वारा जान से मारने की नियत से चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

घटना लोहे के पुल के पास स्थित पानी पताशे के ठेले के पास हुई थी।

मृतक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

फरियादी मोहसिन शेख को भी मामूली चोटें आई हैं।

 

*विधिक कार्यवाही:*

थाना महाकाल में FIR क्रमांक 256/2025 दिनांक 01.06.2025 को धारा 103, 296, 351(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी फुरकान उर्फ अद्दा आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में निम्नलिखित अपराध पंजीबद्ध हैं:

• थाना महाकाल – अपराध क्रमांक 536/2018 – धारा 323, 294, 341, 506 भादवि

• थाना खाराकुआ – अपराध क्रमांक 129/2018 – धारा 294, 323, 506 भादवि

• थाना महाकाल – अपराध क्रमांक 38/2021 – धारा 323, 294, 506 भादवि

• थाना देवासगेट – अपराध क्रमांक 47/2022 – धारा 324 भादवि

• थाना महाकाल – अपराध क्रमांक 204/2023 – 25 आर्म्स एक्ट

• थाना महाकाल – अपराध क्रमांक 256/2025 – धारा 103, 296, 351(2) B.N.S.

 

*सराहनीय भूमिका:*

इस गंभीर वारदात में थाना महाकाल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, साक्ष्य संकलित किए गए और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए।

 

इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही:

 

• निरीक्षक गगन बादल (थाना प्रभारी, महाकाल)

• उनि जितेंद्र झाला

• उनि हेमंत जादौन

• सउनि चंद्रभान सिंह

• प्रआर राजपाल सिंह

•प्रआर भूपेंद्र सिंह

• प्रआर मनीष यादव

• प्रआर सुनील पाटीदार

• आरक्षक पंकज पाटीदार

• आरक्षक गोपाल सुरावत

• सैनिक विशाल यादव

इन सभी अधिकारियों एवं जवानों ने टीमवर्क, सजगता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक सुनियोजित एवं व्यवस्थित जांच प्रक्रिया अपनाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754