खुशबू बाथरी को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

खुशबू बाथरी को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

😊 Please Share This News 😊

*खुशबु बाथरी को मिली पीएचड*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

 

बैतूल। खुशबू बाथरी ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से पीएचडी की उपाधि की है। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.सुनील कुमार स्नेही के मार्गदर्शन में अपना शोध कार्य पूरा किया। उनके शोध कार्य का विषय ‘मॉलिक्युलर कैरेक्टराइजेशन एंड जेनेटिक डायवर्सिटी ऑफ प्लांट वायरेसेस, इन्फेक्टिंग सोयाबीन एंड डेवलपमेंट ऑफ देयर मैनेजमेंट स्ट्रेटजी’ हैं। यह शोध न केवल शैक्षिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि कृषि और पर्यावरण क्षेत्रों में भी इसकी अत्यधिक उपयोगिता है। खुशबू बाथरी, प्रीतम बाथरी और कल्पना बाथरी की पुत्री है, तथा जिला बैतूल, खंजनपुर की निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक तथा उच्च शिक्षा, बैतूल के सरकारी स्कूल तथा सरकारी कॉलेज से की है। बाथरी समाज में खुशबू की इस उपलब्धि पर इष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754