जबलपुर *मेडिकल छात्र शिवांश आत्महत्या केस की जांच सीबीआई करेगी*   *गृह मंत्रालय ने भेजा सीबीआई को पत्र*  *मानव अधिकार संगठन की पहल रंग लायी*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर *मेडिकल छात्र शिवांश आत्महत्या केस की जांच सीबीआई करेगी*   *गृह मंत्रालय ने भेजा सीबीआई को पत्र*  *मानव अधिकार संगठन की पहल रंग लायी* 

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर. नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज के छात्र शिवांश गुप्ता ने आत्महत्या क्यों की थी, अब इसकी जांच सीबीआई करेगी. मानव अधिकार व अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर के अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी ने बताया कि पुलिस शिवांश की मौत के रहस्य को पहेली बना रही थी लिहाजा संगठन ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र भेजकर सीबीआई जांच कराने की माँग की थी ताकि आत्महत्या प्रकरण में यह सच्चाई सामने आ सके कि शिवांश को उकसाने के लिए कौन दोषी है? संगठन के डाॅ. अजय कुमार वाधवानी, एड. आशीष त्रिपाठी, एड. भावना निगम, एड. आशुतोष चतुर्वेदी, डाॅ. अभिषेक जैन आदि ने कहा है कि सीबीआई जांच के बाद शिवांश की मौत के जिम्मेदार लोगों पर शिकंजा कस सकेगा. अगर यही जांच पुलिस करती तो अब तक मामला रफा दफा हो जाता.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754