स्वतंत्रता दिवस समारोह में केन्डू बाबा हुए सम्मानित*समाजसेवा और जनहित में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

स्वतंत्रता दिवस समारोह में केन्डू बाबा हुए सम्मानित*समाजसेवा और जनहित में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया

😊 Please Share This News 😊

*स्वतंत्रता दिवस समारोह में केन्डू बाबा हुए सम्मानित*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

बैतूल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाज मप्र शासन के मुख्य अतिथ्य में एवं आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया द्वारा अटल सेना के प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान (केन्डु बाबा)को समाजसेवा और जनहित में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान मजदूरों, महिलाओं, विकलांगों, गरीबों, शिक्षा, यातायात जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इनकी उपलब्धि पर सेवंती साहू, कृष्णा नामदेव, कीर्ति नामदेव, पिंकी तालमपुरिया, नर्मदा शेषकर, सरिता पाल, सुनीता राठौर, ज्योति राठौड़, लक्ष्मी विश्वकर्मा, सुधा खंडारे, नीतू नानकर, साक्षी नानकर गीता आवारे सहित संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]