मां शक्ति की आराधना कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे नगर के भक्तगण. मां शक्ति की आराधना कर मिलती है शक्ति. रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
महिदपुर रोड गुरुवार को सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के श्रद्धालु उपवास आदि तप करके मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं क्योंकि मां शक्ति की आराधना भक्ति से करने पर ही शक्ति की प्राप्ति होती है । नगर में नवरात्रि बड़े उत्साह के साथ भव्य रूप में मनाई जाती है महा आरती एवं गरबा में उमड़ रही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ से पता चलता है कि माता रानी के प्रति भक्तों का उत्साह कितना चरम सीमा पर है। रात्रि में मां अंबे की महा आरती में भक्तों का जन सेलाब इस महापर्व की अति भव्यता को प्रदर्शित कर रहा है रात्रि 8:00 बजे से ही मां के दरबार में भक्तों का तांता लगा प्रारंभ हो जाता है आरती प्रारंभ होते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर मां अंबे के चरणों में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। नगर के सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा मां अंबे की महाआरती मधुर संगीत और भजनों के द्वारा गाई जाती है तत्पश्चात सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य गरबा महोत्सव आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है जिसका लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा है। मां के दरबार में हजारों श्रद्धालु सु मधुर भजनों पर भाव विभोर होकर गरबा नृत्य कर मां शक्ति की आराधना कर रहे हैं नवमी पर नगर में विशाल भंडारे का आयोजन सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति एवं नगर वासियों के सहयोग से किया जाएगा जिसमें माता रानी को हलवा पूरी चने का भोग लगाया जाएगा। समिति द्वारा सभी नगर वासियो एवं ग्रामीण बंधुओ से माता रानी के भंडारे में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है। उक्त जानकारी नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

