किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ। भगवान श्री कृष्ण ने गीता वहां सुनाई जहां अर्जुन हताश,निराश होकर रण छोड़ने अर्थात पलायन की बात करता है। शेख इकबाल रिपोर्टर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ। भगवान श्री कृष्ण ने गीता वहां सुनाई जहां अर्जुन हताश,निराश होकर रण छोड़ने अर्थात पलायन की बात करता है। शेख इकबाल रिपोर्टर

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ *जहां हताशा, डिप्रेशन है वहां गीता रूपी ज्ञान शौर्य जगाता है* 

 सोनकच्छ। भगवान श्री कृष्ण ने गीता वहां सुनाई जहां अर्जुन हताश,निराश होकर रण छोड़ने अर्थात पलायन की बात करता है। यदि हमें अपने जीवन से हताशा, डिप्रेशन नामक बीमारी को दूर करना है तो रोजाना गीता का एक पाठ अध्ययन करना चाहिए। हमें गीता जयंती के पावन अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि गीता का एक अध्याय प्रतिदिन पढ़ेंगे। 

भारतीय संस्कृति इतनी समृद्ध है कि युद्ध भूमि में जहां लोग एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू थे, वहां धर्म का विचार उत्पन्न हुआ। यदि हमें अपने जीवन से निराशा को दूर करना है तो हमें अपने धर्म ग्रंथों जैसे गीता, रामचरितमानस का नियमित पाठ करना चाहिए। हरियाणा के कुरूक्षेत्र के मैदान में हरि स्वयं आये एवं गीता रूपी महाज्ञान दिया। इसलिए इस भूमि का नाम हरियाणा हुआ। उक्त अमृत मय प्रवचन श्री श्री 108 उद्धव दास जी महाराज त्यागी , त्यागी आश्रम सीहोर ने गीता भवन में 57 वा गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर कहीं। 

पूज्य स्वामी जी ने गीता के श्लोक एवं राम चरित मानस की चौपाइयों में समन्वय कर सरल शब्दों में व्याख्या की। प्रातः 9 बजे गीता का सामूहिक पाठ हुआ।प्रवचन 3 दिसंबर तक दोपहर 1 बजे से प्रतिदिन होंगे। प्रारंभ में पूज्य स्वामी जी , गीता भवन के प्रबंधक ट्रस्टी ठाकुर अजय सिंह बघेल, ट्रस्टी डॉ धर्मेन्द्र कुमार नागर, अध्यात्म मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार भावसार, श्री मती विजय लक्ष्मी जोशी ने भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का पूजन अर्चन,दीप प्रज्ज्वलित कर गीता भवन महोत्सव का शुभारंभ किया। 

पूज्य स्वामी जी का पुष्पहार से स्वागत ट्रस्टी सोभाग सिंह ठाकुर, गणेश राम पाटीदार, ओमप्रकाश यादव, मुरलीधर झाला, लक्ष्मी नारायण जाट, रणछोड़ लाल जाजू, अशोक दुबे , राधेश्याम गजेश्वर, अशोक शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, जनार्दन सिंह सिकरवार, केशव लाल राठौर, शंकर लाल शर्मा, शेर सिंह भदौरिया, गोवर्धन सांवलिया आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यात्म मंडल के महामंत्री अशोक दुबे ने किया। आभार प्रदर्शन अध्यात्म मंडल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भावसार ने किया। गीता भवन परिवार ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754