किस्मत न्यूज़ बैतूल। पूर्व पार्षद धुडऩ इड़पाची द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर बैतूल को नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव को पार्षदों के द्वारा कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल। पूर्व पार्षद धुडऩ इड़पाची द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर बैतूल को नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव को पार्षदों के द्वारा कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल *पार्षद ही चुने नपा अध्यक्ष*

*पूर्व पार्षद ने सौंप ज्ञापन*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

बैतूल। पूर्व पार्षद धुडऩ इड़पाची द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर बैतूल को नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव को पार्षदों के द्वारा कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में श्री इड़पाची ने कहा कि सीधे चुनाव कराने से अध्यक्ष की मनमानी होगी और चुने हुए पार्षदों की कोई कद्र नही होगी। यदि ऐसे चुनाव किया जाता है तो पार्षदों के साथ अन्याय होगा। यह लोकतंत्र व जनहित के साथ हर क्षेत्र में भेदभाव होगा। ऐसे चुनाव कराने से वाद-विवाद की स्थिति बनेंगी। घुडऩ इड़पाची ने कहा कि प्रत्यक्ष प्रणाली से नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव कराने जाते है तो फिर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का भी चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से ही किया जाना चाहिए। ज्ञापन में मांग की है कि प्रत्यक्ष प्रणाली की जगह पूर्व की भांतित अप्रत्यक्ष प्रणाली से ही नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव कराये जाने का प्रस्ताव पारित किया जाए। इस अवसर पर मांग करने वाले स्थानीय लोग शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754