किस्मत न्यूज़ रतलाम,29 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम,29 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम, माननीय न्यायालयों द्वारा जारी स्थाई वारंटों की तामील एवं लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस द्वारा 29 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

 

माननीय न्यायालय आलोट द्वारा वर्ष 1996 के चोरी के प्रकरण में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के अंतर्गत आरोपी मुनिया उर्फ गुनिया पिता जुझारिया उर्फ जुझार कंजर, उम्र 65 वर्ष, निवासी टोकड़ा, थाना उन्हैल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) घटना के पश्चात निरंतर फरारी काट रहा था एवं विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था।

 

दिनांक 13.12.2025 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना आलोट पुलिस द्वारा आरोपी को ग्राम नेगरुन, थाना ताल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी–* मुनिया उर्फ गुनिया पिता जुझारिया उर्फ जुझार कंजर, उम्र 65 वर्ष, निवासी टोकड़ा, थाना उन्हैल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) 

 

*सराहनीय भूमिका –* उक्त कार्यवाही में थाना आलोट के

निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौहान, आर. 1198 बाबूलाल, आर. 490 दीपक पाटीदार, आर. 89 अशोक गुर्जर, आर. 838 ईश्वर सिंह, आर. 1079 रवि पाटीदार, आर. 710 लोकेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754