जिला न्यायालय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया रतलाम जिला न्यायालय रतलाम परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला रतलाम द्वारा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जिला न्यायालय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया रतलाम जिला न्यायालय रतलाम परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला रतलाम द्वारा

😊 Please Share This News 😊

रतलाम जिला न्यायालय रतलाम परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला रतलाम द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती संध्या बेलसरे के निर्देशानुसार जिला अभिभाषक संघ रतलाम पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतलाम सुश्री नीना आशापूरे, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री आशीष श्रीवास्तव, सीजे श्री अनुपम तिवारी, अध्यक्ष अभिभाषक संघ श्री राकेश शर्मा, रेडक्रॉस चेयरमैन श्री प्रीतेश गादिया की उपस्थिति में जिला अभिभाषक व आगंतुकों का स्वास्थ्य परीक्षण आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ पवन कुमावत, डॉ प्रदीप विश्वास, डॉ स्वालेहा परवीन द्वारा स्वास्थ्य जांच, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ गोरी स्वामी व नेत्र चिकित्सा सहायक बाजना श्री के. एस. चौहान द्वारा नेत्र संबंधी जांच एवं श्री भूपेंद्र श्रेष्ठ, श्री सुरेश कुमावत, श्री पवन धाकड़ लेब टेक्नीशियन द्वारा जांच कर निःशुल्क औषधी का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में श्रीमति पुष्पा दडीग, राकेश बडकुल, वैभव त्रिवेदी, दर्पण त्रिवेदी,, शबनम खान, रीना भट्ट का सहयोग रहा। स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुल 111 मरीजों का परीक्षण किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]