पुण्योदय के योग से मिला है परमात्मा का जिन शासन– साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्री जी म.सा. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पुण्योदय के योग से मिला है परमात्मा का जिन शासन– साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्री जी म.सा.

😊 Please Share This News 😊

महिदपुर रोड (सचिन भंडारी) श्री राजेंद्र सूरी ज्ञान मंदिर में विराजित परम पूज्य साध्वी शाश्वत प्रिया श्री जी महाराज साहब ने शुक्रवार को धर्म सभा में संबोधित करते हुए कहा कि देवगुरु के दर्शन के लिए हमें खाली हाथ नहीं जाना चाहिए अगर हमें प्रधानमंत्री का निमंत्रण आए तो हम उत्सुकता के साथ सज धज कर संपूर्ण रूप से तैयार होकर जाते हैं ।उसी प्रकार तीन लोक के नाथ तीर्थंकर परमात्मा के दर्शन करने के लिए भी हमें संपूर्ण रूप से सज धज कर अष्टप्रकारी पूजा का सामान लेकर श्रद्धा भाव से जाना चाहिए क्योंकि किसी पुण्योंदय के योग से हमें परमात्मा का जिन शासन एवं जैन कुल मिला है हमें इस भव में धर्म आराधना के द्वारा अपने मनुष्य अवतार को सफल करना है। साधार्मिक भक्ति एवं प्रभावना का लाभ अशोक कुमार बापू लाल कोचर मावा वाला परिवार ने लिया। नगर में पूज्य साध्वी जी की पावन कारी निश्रा में अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न किया जा रहे हैं। इस अवसर पर समाज के सभी महानुभावों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754