बैतूल दामजीपुरा में गौ माता के साथ अमानवीय कृत्य, समाज शर्मसार* *वीडियो बनाने वालों की भूमिका भी संदेह के घेरे में, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग*अकरम पटेल। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल दामजीपुरा में गौ माता के साथ अमानवीय कृत्य, समाज शर्मसार* *वीडियो बनाने वालों की भूमिका भी संदेह के घेरे में, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग*अकरम पटेल।

😊 Please Share This News 😊

बैतूल | दामजीपुरा। दामजीपुरा क्षेत्र में गौ माता के साथ घटित एक अमानवीय व आपराधिक कृत्य ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी शर्मसार करती है। इस प्रकार का घिनौना कृत्य किसी विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति द्वारा ही किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, यह आपराधिक कृत्य बीते 2 से 3 दिनों से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में यह बड़ा प्रश्न उठता है कि इतने समय तक किसी को इसकी जानकारी कैसे नहीं हुई, या फिर जानबूझकर अनदेखी की गई।

*वीडियो बना, पर अत्याचार रोकने की कोशिश नहीं*

मामले का सबसे गंभीर पहलू यह सामने आया है कि घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने गौ माता के साथ हो रहे अत्याचार का वीडियो तो बनाया, लेकिन उसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि यदि समय रहते हस्तक्षेप किया जाता, तो इस अमानवीय कृत्य को रोका जा सकता था।

अब यह सवाल आम जनमानस के बीच चर्चा में है कि क्या वीडियो बनाना अधिक जरूरी था, या गौ माता की रक्षा?

*आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग*

मामले में आरोपी हबीब उर्फ हब्बू पिता यूसुफ खान के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग उठ रही है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के जघन्य अपराध को अंजाम देने का साहस न कर सके।

*पुलिस से निष्पक्ष जांच की अपेक्षा*

वहीं, वीरेंद्र जैन से यह अपेक्षा की जा रही है कि न केवल मुख्य आरोपी, बल्कि वीडियो बनाने वाले व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। लोगों का सवाल है कि जब घटना घटित हो रही थी, तब उसे रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया गया।

*प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन*

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए बैतूल प्रेस क्लब (PCWJ) के जिला अध्यक्ष इरशाद खान ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि समय रहते इस घटना को रोका जा सकता था, तो ऐसा न करने वालों की जिम्मेदारी भी तय की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ पत्रकार मोहन प्रजापति, रॉयल प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष प्रजापति, पत्रकार कमलेश उईके एवं संदीप वाईकर जी शामिल रहे।

*जांच जारी, समाज की निगाहें कार्रवाई पर*

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। समाज की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि दोषियों के विरुद्ध कितनी सख्त, निष्पक्ष और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाती है, ताकि कानून और इंसानियत—दोनों पर लोगों का विश्वास बना रहे।

*इनका कहना है*

जांच करवा के कार्रवाई की जाएगी ।

*वीरेंद्र जैन*

*पुलिस अधीक्षक बेतूल*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754