इंदौर हुकुमचंद मिल की रजिस्ट्री में चोरी की गई स्टाम्प ड्यूटी में आदेश,,, करोड़ों की स्टाम्प ड्यूटी भरना पड़ेगी गृह निर्माण मंडल को।। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

इंदौर हुकुमचंद मिल की रजिस्ट्री में चोरी की गई स्टाम्प ड्यूटी में आदेश,,, करोड़ों की स्टाम्प ड्यूटी भरना पड़ेगी गृह निर्माण मंडल को।।

😊 Please Share This News 😊

इंदौर हुकुमचंद मिल की रजिस्ट्री जो कि इंदौर नगर निगम ने गृह निर्माण मंडल के पक्ष में 23/3/2025को की थी,,,कुल 218करोड् की किमत बताकर,,,

मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एड्वोकेट प्रमोद कुमार व्दिवेदी ने इसकी शिकायत मय दस्तावेज लोकायुक्त पुलिस विभाग में, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में,, महानिरीक्षक पंजीयन तथा वरिष्ठ जिला पंजीयक श्रैत 3 इंदौर में की थी,,,

व्दिवेदी ने शिकायत साथ उच्च न्यायालय आदेश,,, संपत्ति ब्यौरा,,, चित्र तथा अन्य जानकारी भी दी थी।

वरिष्ठ जिला पंजीयक समरथमल राठौड़ ने प्रकरण दर्ज किया,,, नगरनिगम एवं गृह निर्माण मंडल ने अपने जवाब दिए,,, शिकायत करने वाले व्दिवेदी के सबुत सहित की गई शिकायत सही पाई गई।

वरिष्ठ जिला पंजीयक समरथमल राठौड़ ने हुकुमचंद मिल की रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क कम जमा करने का मामला सही पाया है और गृह निर्माण मंडल को स्टाम्प ड्यूटी जमा करने के आदेश जारी कर दिया है।

साथ ही2% ब्याज एवं पेनल्टी भी लगाई है।

26करोड से अधिक की स्टाम्प ड्यूटी चोरी हुई है सबसे अहम् उच्च न्यायालय ने हुकुमचंद मिल की समस्त देनदारियां 421करोड मानी,,, इंदौर नगर निगम को रजिस्ट्री करना थी,, गृह निर्माण मंडल ने 421करोड की देनदारियां चुकाई,, फिर रजिस्ट्री 218करोड् की कैसे हुई।

नगरनिगम बेचवाल 

गृह निर्माण मंडल खरीददार,, सरकारी विभागों ने ही सरकार को चुना लगाया पंरतु खेल कांग्रेस नेता एवं एड्वोकेट प्रमोद कुमार व्दिवेदी ने पकड़ा 

मप्र के इतिहास में यह सबसे अनोखा मामला है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]