किस्मत न्यूज़ उज्जैन.जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में ईदगाह मस्जिद परिसर से एक व्यक्ति का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है. सय्यद आशिक अली की विशेष ख़बर। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ उज्जैन.जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में ईदगाह मस्जिद परिसर से एक व्यक्ति का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है. सय्यद आशिक अली की विशेष ख़बर।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ उज्जैन.प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अंसाफ खान (निवासी: गौतम मार्ग, नामदारपुरा, उज्जैन) दिनांक 01 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे नमाज अदा करने ईदगाह मस्जिद पहुंचे थे।

 

नमाज के दौरान उन्होंने अपना बैग पास रखा था, लेकिन नमाज के बाद बैग मौके से गायब मिला। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि दो अज्ञात बच्चे बैग लेकर जाते हुए देखे गए हैं, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से होने की बात भी सामने आई है।

 

प्रार्थी के अनुसार बैग में लगभग ₹1,50,000 नकद, गोरव टेडर्स के बिल, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड एवं अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

 

इस संबंध में प्रार्थी द्वारा थाना उन्हेल में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस से उचित जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754