उज्जैन.छत्रपति शिवाजी महाराज अवार्ड से शहर की तीन प्रतिभा सम्मानित l.
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 346वी पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें तीन शहर की तीन प्रतिभाओं को उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्रपति शिवाजी अवार्ड से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मीनू भार्गव ,शिक्षामित्र रीना तिवारी, समाजसेवी शकील खान को सम्मानित किया गया l मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने छत्रपति शिवाजी का स्मरण करते हुए कहा छत्रपति शिवाजी का पूरा जीवन राज्य को संगठित करने में समर्पित रहा l आपने मराठा साम्राज्य की स्थापना की l आपकी फौज में हिंदू मुस्लिम सभी सामान्य रूप से शामिल थे l अपने युद्ध में मुगल फौज को अनेक बार हराया l आज ही के दिन 3 अप्रैल 1680 को आपका निधन हुआ l छत्रपति शिवाजी एक वीर योद्धा एवं कुशल प्रशासक थे lकार्यक्रम की अध्यक्षता दरकक्षा खान ने की l संचालन शिरीन खान ने किया l आभार पूजा यादव ने माना l शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे l जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर प्रवक्ता सैयदआशिक अली ने दी l
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

