प्रीतमनगर.शासकीय हाई स्कूल दंतोड़िया में कक्षा 10,वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई.मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

प्रीतमनगर.शासकीय हाई स्कूल दंतोड़िया में कक्षा 10,वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई.मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

प्रीतमनगर, शासकीय हाई स्कूल दंतोड़िया में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, वैदिक श्लोक एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक एवं प्रेरणामय बन गया।

विद्यार्थियों ने उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किए। वरिष्ठ शिक्षक गोपाल शर्मा ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अन्य विद्यार्थियों ने भी अवसरानुकूल विचार व्यक्त कर अपने स्नेह और सम्मान को प्रकट किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ऋतेश पंवार ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ सम्मिलित होने की प्रेरणा दी। उन्होंने सफलता के लिए “बूस्टर डोज” के रूप में महत्वपूर्ण सुझाव दिए और कहा की नियमित अध्ययन एवं समय का सदुपयोग, पाठ्यक्रम का योजनाबद्ध पुनरावर्तन, मॉडल पेपर व पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास, स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पर्याप्त नींद और संतुलित आहार, परीक्षा के दौरान धैर्य, संयम और आत्मविश्वास बनाए रखना जैसे निर्देश देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च संस्कारों के साथ राष्ट्र के आदर्श नागरिक बनने की भी सलाह दी।

शिक्षक गोपाल शर्मा, सीमा खरे एवं कालू सिंह चौहान ने विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र को ₹1001 का पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का संचार हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं तथा मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया। समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति और सहयोग से कार्यक्रम अनुशासित, सुसज्जित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम का संचालन ईश्वर लाल मालवीय ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के अंत में बद्रीलाल परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अंत में सभी ने मिलकर अल्पाहार ग्रहण किया और भावनात्मक माहौल के बीच कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]