रतलाम.वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर विक्रमोत्सव का आयोजन किया गया. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर विक्रमोत्सव का आयोजन किया गया. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 19 मार्च/ सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा तथा विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर शासन के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ’विक्रमोत्सव’ का आयोजन कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में गुलाब चक्कर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन, एसडीएम आर्ची हरित, डिप्टी कलेक्टर राधा महंत, डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा, पीओ डूडा श्री ’अरुण पाठक, महर्षि शिव शंकर दवे, पंकज भाटी, सेवा वीर परिवार, गायत्री परिवार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अखंड ज्ञान आश्रम के महामंडलेश्वर देव स्वरूपानंद भी विशेष रूप से आमंत्रित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथि गणों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन तथा ब्रह्म ध्वज पूजन के साथ किया गया। आमंत्रित अतिथि गणों का स्वागत अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती आर्ची हरित के द्वारा किया गया। विक्रम संवत की जानकारी ’श्री रत्नेश विजयवर्गीय’ द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर ब्रह्म ध्वज स्थापना, सूर्य देव को अर्क आदि गतिविधियों के साथ भोपाल से आए कलाकारो के दल द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित नाटक का मंचन भी किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने नागरिकों को हिंदू नववर्ष विक्रम संवत एवं गुड़ी पड़वा की शुभकामनाऐ देते हुए कहा कि यह दिन केवल नववर्ष का प्रारंभ नहीं, बल्कि सृष्टि की रचना से जुड़ा पावन अवसर है आज के दिन ही ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की और विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने उज्जैन की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का न्याय और पराक्रम इस नगरी की पहचान है। साथ ही उन्होनें महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी आस्था का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम का सफल संचालन तथा आभार प्रौढ़़ शिक्षा विभाग के ब्लाक कोऑर्डिनेटर डॉ. रवीन्द्र उपाध्याय ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754