सोनकच्छ.कन्या माध्यमिक विद्यालय सोनकच्छ में प्रवेश उत्सव संपन्न. शेख इक़बाल
|
😊 Please Share This News 😊
|
सोनकच्छ.शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले शिक्षा सत्र में कक्षा पांचवी उत्तीर्ण छात्राओं को कक्षा छठी में प्रवेश देने के लिए विद्यालय में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सी एल पेठारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड स्त्रोत समन्वयक संतोष शर्मा ने की। विशेष अतिथि जनशिक्षक सतपाल सिंह राजपूत, योगेंद्र रैकवार एवं ललित जैन थे
सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया सरस्वती वंदना अनन्या, सलोनी ने प्रस्तुत की
स्वागत गीत प्राची , अनन्या और खुशी ने प्रस्तुत किया
अतिथियों का माला से स्वागत मनीषा चौहान, विजय श्री जायसवाल और रीना गुप्ता ने किया
आज दिनांक को कक्षा छठी में नो छात्राओं को प्रवेश दिया गया सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक और विद्यालय परिवार की ओर से एक-एक टी शर्ट भेंट की गई
इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पथरोड ,छात्राओं के पालक गण एवं जाकिर हुसैन फेमी ,मांगीलाल सोलंकी ,चंद्रमणि जोशी ,कमल राठौर , रविंद्र चौहान, कैलाश राठौर आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रधान अध्यापक फारुक खान पठान ने किया एवं आभार रीना गुप्ता ने व्यक्त किया
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

