चिचोली ने किराया मनमाना बढ़ाया,*   *अध्यक्ष उपाध्यक्ष में दुकानों के किराए को लेकर पुनः बैठक बुलाने का सीईओ को दिया पत्र,*अकरम पटेल। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चिचोली ने किराया मनमाना बढ़ाया,*   *अध्यक्ष उपाध्यक्ष में दुकानों के किराए को लेकर पुनः बैठक बुलाने का सीईओ को दिया पत्र,*अकरम पटेल।

😊 Please Share This News 😊

चिचोली:-जनपद पंचायत चिचोली द्वारा सुनिश्चित रोजगार योजना अंतर्गत निर्मित 14 दुकानों की नीलामी वर्ष मई 2000 में एसडीएम की उपस्थिति में की गई थी। जिसमें जरूरतमंद बेरोजगार युवाओं ने बोली लगाकर तथा लगभग 2 लाख से 3 लाख तक की राशि जमा कर दुकान ली थी। जिनका प्रतिमाह किराया जमा किया जा रहा है तथा दुकान नीलामी से वर्तमान तक जनपद पंचायत द्वारा समय-समय पर 20 से 50% के अंदर किराया वृद्धि की जाती रही है तथा अनुबंध भी निष्पादित किया जाता रहा है। किंतु तात्कालिक बाबूओं की लापरवाही के चलते मांगने पर भी दुकानदारों को एग्रीमेंट की प्रमाणित कापी नहीं दी, किंतु किराया लेकर रसीद बराबर दी जाती रही है।

 

 *पहले 10 गुना फिर स्क्वायर फीट में किया किराया:* – जनपद पंचायत की दिनांक 19 दिसंबर 2025 की सामान्य सभा बैठक में दुकानों का किराया 10 गुना किए जाने एवं 11 माह का एग्रीमेंट का प्रस्ताव लेकर दुकानदारों को सूचना दी गई । 14 दुकानदारों द्वारा किराया एवं एग्रीमेंट तिथि को लेकर आवेदन निवेदन करने पर पुनः दिनांक 18-2-2026 को दुकानों का किराया 20 रूपए वर्ग फिट करने का प्रस्ताव लेकर दुकानदारों को सूचना पत्र देकर 5 अप्रैल तक अनुबंध निष्पादित करने को कहा गया। इस पर भी 14 किराएदार दुकानदारों ने आपत्ति ली कि दुकानों का किराया वर्तमान किराए पर ही कुछ प्रतिशत किया जाएं , क्योंकि वर्ग फिट में की किए जाने से यह भी वर्तमान किराया राशि का लगभग तीन गुना से भी अधिक यानी 300% से भी अधिक हो रहा है, जो की नीलामी की प्राथमिक शर्तों के अनुसार बहुत ज्यादा है। उदाहरण के तौर पर किसी दुकान का प्रति माह किराया 1170 रुपए है, तो वह अब 20 रुपए वर्ग फीट,+ गोदाम का 15 रूपए वर्ग फीट कुल मिलाकर किराया लगभग 3800 रूपए प्रतिमाह हो जाएगा।

 

 *अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने पुनः समीक्षा हेतु बैठक का दिया पत्र:-* सुनिश्चित रोजगार योजना अंतर्गत निर्मित 14 दुकानों के दुकानदारों द्वारा वर्ग फीट के हिसाब से किराया वर्तमान किराए से ढाई से तीन गुणा होने के तथ्य से जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को अवगत कराया तथा अनुरोध किया कि किराए की पुनः समीक्षा की जाएं। जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने दुकानदारों के अनुरोध को स्वीकार कर 4 अप्रैल की तिथि में पत्र जारी कर किराया को लेकर पुनः समीक्षा बैठक बुलाएं जाने का एक पत्र सीईओ प्रतिभा जैन को दिया।

 

 *सीईओ ने दुकानदारों को अपना चेहरा आईने में देखने का तंज कसा, आरोप:-* सीईओ की विवादित कार्य प्रणाली एवं व्यवहार से जनपद की छवि भी प्रभावित हो रही है। विवादित कार्य प्रणाली एवं अभद्र व्यवहार को लेकर कुछ माह पहले सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष टेकाम के नेतृत्व में सरपंचों ने विरोध प्रगट कर ज्ञापन भी सौपा था। कुछ माह पूर्व भी नगर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी जनपद प्रांगण में स्वच्छता को लेकर सीईओ ने विवाद किया था। जनपद पंचायत अध्यक्ष के मातृत्व अवकाश में होने की वजह से उनका एवं सदस्यों का सहमति पत्र जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता बारस्कर एवं श्रीमती सुमन बिहारे ने अध्यक्ष कक्ष में जनपद सीईओ को सौंपा। दुकानदारों का सीईओ प्रतिभा जैन पर आरोप है कि उन्होंने इस दौरान उपस्थित किरायेदारों को अपना चेहरा आईने में देखने एवं छुपाने का तंज कसा, जिसे सुनकर दुकानदारों ने अपने आप को अपमानित महसूस किया। इस दौरान दुकानदार अनिल भुसारी संतोष राठौर दिनेश देशमुख, सुधीर आर्य विजय राठौर,शिवनारायण अवस्थी, संदीप पचौरिया,अनिल आर्य, अनिल स्वरूप चंद्र आर्य, सालिकराम विजयकर इत्यादि उपस्थित थे। दुकानदारों ने जनप्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों से इस मामले को लेकर हस्तक्षेप की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754