भोपाल.फुले अम्बेडकर जयंती पर विशाल वाहन रैली. अकरम पटेल की रिपोर्ट .डॉ. चौधरी ने सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भोपाल.फुले अम्बेडकर जयंती पर विशाल वाहन रैली. अकरम पटेल की रिपोर्ट .डॉ. चौधरी ने सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

😊 Please Share This News 😊

भोपाल.अप्रैल माह प्रगतिशील, संवैधानिक और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का महीना है। इसी माह में दो महान समाज सुधारकों और राष्ट्रनिर्माताओं—महात्मा ज्योतिबा राव फुले (11 अप्रैल) एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर (14 अप्रैल)—की जयंती आती है।

इन महान विभूतियों की जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 12 अप्रैल, रविवार को प्रातः 10 बजे 10 नंबर चौराहे से एक भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी, जो पूरे उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित की जाएगी। रैली का समापन बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया जाएगा।

इस अवसर पर भोपाल के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता—श्री अरुण श्रीवास्तव (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी), श्री पी.सी. शर्मा (पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश शासन), विधायक श्री आरिफ मसूद (मध्य विधानसभा), श्री अमित शर्मा (प्रदेश महासचिव) एवं जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना—मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री सिद्धार्थ मोरे (सचिव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी) द्वारा किया जा रहा है।

डॉ. विक्रम चौधरी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वास को समाप्त करने तथा शिक्षा के प्रसार के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वहीं डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर भारत को एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण संविधान प्रदान किया, जिसमें संकीर्णता के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे क्रांतिकारी महापुरुषों के योगदान को स्मरण करना और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

डॉ. चौधरी ने सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

 

सादर प्रकाशनार्थ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]