बैतूल.डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम .अकरम खान पटेल न्यूज़ रिपोर्टर .आलमगढ़  .राहुल चंदेलकर ब्लॉक अध्यक्ष पाटाखेड़ा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम .अकरम खान पटेल न्यूज़ रिपोर्टर .आलमगढ़  .राहुल चंदेलकर ब्लॉक अध्यक्ष पाटाखेड़ा

😊 Please Share This News 😊

बैतूल जिले में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने संबंधित विभागों को सभी कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जारी निर्देशों के अनुसार सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का निर्धारण माननीय प्रभारी मंत्री के परामर्श से किया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों, देश एवं लोकतंत्र के लिए उनके योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। विकासखंड स्तरीय सम्मेलनों में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को आमंत्रित कर योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सभी आयोजन स्थलों पर छाया, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।विशेष रूप से जिले में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं एवं परिसरों की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा।

 

 नोट,,,, ग्राम पाटाखेड़ा से चिचोली तक वाहन रैली निकाली जाएगी सभी लोगों से गुजारिश है ज्यादा से ज्यादा इस रैली में सम्मिलित होवे 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]