जबलपुर *सीएम राईज कन्या शाला कटंगी का परीक्षा परिणाम विवादों में* *हिन्दुधर्म* *सेना ने कलेक्टर* *डीईओ* *को सौंपा ज्ञापन*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर *सीएम राईज कन्या शाला कटंगी का परीक्षा परिणाम विवादों में* *हिन्दुधर्म* *सेना ने कलेक्टर* *डीईओ* *को सौंपा ज्ञापन* 

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर.साल भर विवादों में रहने वाला कटंगी का सीएम राईज गर्ल्स स्कूल के परीक्षा परिणाम के गिरते स्तर ने अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है. वैसे तो सभी कक्षाओं का रिजल्ट त्रुटिपूर्ण है लेकिन कक्षा नौंवी का परीक्षा परिणाम काफी शर्मनाक रहा. इस कक्षा में 65 छात्राओं को सप्लीमेंट्री दे दी गयी. इनमें कई ऐसी छात्राएँ हैं जो होनहार और प्रतिभावान हैं.इस स्कूल में हालात कितने बदहाल हैं इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि परिणाम आने के बाद सभी 65 छात्राओं से पुनर्मूल्यांकन के नाम पर 50-50 रूपए यह कहकर लिए गए कि दुबारा कापी जांचने के बाद सबको पास कर दिया जाएगा, लेकिन अब स्कूल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए और सभी छात्राओं को पूरक परीक्षा की तैयारी में जुट जाने का फरमान जारी कर दिया. जिससे छात्राएँ निराश हैं और अभिभावकों में रौष व्याप्त है.

यह आरोप लगाते हुए हिन्दु धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत के नैतृत्व में कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें बताया जाता है कि सबसे अधिक लड़कियाँ सामाजिक विज्ञान में फेल की गयी हैं जिसकी शिक्षिका पर आरोप हैं कि वह सप्ताह में दो या तीन दिन ही स्कूल आती हैं. हिन्दु धर्म सेना ने कलेक्टर व डीईओ निवेदन किया है कि आकस्मिक रूप से स्कूल का निरीक्षण कराकर वास्तविकता का पता लगाया जाए. क्योंकि अभिभावक यह भी आरोप लगा रहे हैं कि जो अभिभावक राजनीति से जुड़े हैं या प्रभावशाली है उन घरों की छात्राओं को अनुत्तीर्ण होनै पर भी पास कर दिया. मांग की गयी है कि छात्राओं को इंसाफ़ दिलाया जाए जिन्हें जबरन एक विषय में फेल कर दिया गया है. इस मौके पर संस्थापक योगेश अग्रवाल,प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत, मुकेश रजक, अविनाश सुख दान, अभय राजपूत, भारत पासी, अर्पित जायसवाल, रोहित बेन, परमदीप, कार्तिक 

आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]