बैतूल *टीकाकरण के महत्व को आमजन को समझना होगा* *संगोष्ठी में टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल *टीकाकरण के महत्व को आमजन को समझना होगा* *संगोष्ठी में टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला, स्वास्थ्य विभाग जिला, नगर पालिका परिषद द्वारा संयुक्त रूप से नगर पालिका बाल मंदिर सभा कक्ष में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम अंतर्गत स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार महिलाओं के महिलाओं के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सोमनाथ राय द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर अंतर्गत स्वयं स्वास्थ्य जांच कराई जाकर कार्यक्रम में सम्मिलित आमजनों को शिविर में भाग लेकर इसे सफल बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुरूप काउंसलिंग की गई। श्री राय द्वारा शासन की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आमजनों के लिए उपलब्ध महत्वपूर्ण सुविधाएं जैसे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को निशुल्क कानूनी सहायता, निशुल्क वकील, विधिक परामर्श, और लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का त्वरित निपटान की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही घरेलू हिंसा से संबंधित कानून, दहेज अधिनियम 1961 और पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा अधिकारी रत्नेश खाड़े एवं एपीएम प्रकाश मकोड़े द्वारा एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत एचपीवी वैक्सीन की निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर निशुल्क उपलब्धता की जानकारी दी साथ ही एचपीवी वैक्सीन के विषय में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने वाली इस वैक्सीन के बारे में फैली भ्रांति को दूर दिया। टीकाकरण के संदर्भ में परियोजना अधिकारी निरंजन सिंह डोड़वे आईसीडीएस बैतूल शहर द्वारा बेटी है तो कल है तथा बेटी स्वस्थ है तो कल उज्ज्वल है अवधारणा के साथ टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों की जांच एवं नि:शुल्क दवाएं आदि सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका परिषद बैतूल के कर्मचारीगण का सराहनीय योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]