सोनकच्छ.शासकीय विद्यालय में नामांकन बढ़ाने हेतु रैली निकाली गई. शेख इक़बाल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सोनकच्छ.शासकीय विद्यालय में नामांकन बढ़ाने हेतु रैली निकाली गई. शेख इक़बाल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

सोनकच्छ.  शिक्षा सत्र 2026- 27 में शासकीय स्कूलों में छात्राओं की संख्या बढ़ाने हेतु कन्या माध्यमिक विद्यालय डाक बंगला रोड सोनकच्छ की स्टॉफ एवम् छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई ।रैली नगर के डाक बंगला रोड, अयोध्या बस्ती, गढ़ी,तोड़ा , पंडित सेरी,चमन बाजार ,कालीसिंध मार्ग से होकर वार्ड नंबर एक जवाहर मार्ग ,कबीर मार्ग ,महाराणा प्रताप चौक, सोमवारिया से होकर विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में छात्राएं शासन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बैनर लेकर चल रही थी ।साथ में एक वाहन से भी शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी ।रैली में प्रधानाध्यापक फारुक खान, श्रीमती मनीषा चौहान, रीना गुप्ता ,श्रीमती विजयश्री जायसवाल द्वारा मार्ग में पालकों से संपर्क किया जाकर शासकीय विद्यालय में छात्राओं को प्रवेश दिलाने हेतु अनुरोध किया जा रहा था एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी व्यक्तिगत रूप से भी दी जा रही थी ।अंत में छात्राओं को स्वल्पाहार करवाया गया एवं सभी छात्राओं एवं स्टाफ साथियों को सहयोग के लिए प्रधानाध्यापक फारुक खान ने धन्यवाद दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754