उज्जैन.गीदड़ की 100 दिन की जिंदगी से शेर की एक दिन की जिंदगी बेहतर है .. टीपू सुल्तान फतेह अली खान. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन.गीदड़ की 100 दिन की जिंदगी से शेर की एक दिन की जिंदगी बेहतर है .. टीपू सुल्तान फतेह अली खान. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन.गीदड़ की 100 दिन की जिंदगी से शेर की एक दिन की जिंदगी बेहतर है .. टीपू सुल्तान फतेह अली खान. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया शेरे मैसूर टीपू सुल्तान फतेह अली खान की 227 वी योमे शहादत पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी उज्जैन द्वारा आज टीपू सुल्तान एवं देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी वीरों को शहिद पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं उपाध्यक्ष सोनू सिंह आनंद ने बताया कि वर्ष का टीपू सुल्तान अवार्ड शहर की तीन प्रतिभाओं को प्रदान किए गए जाहिद नूर एडवोकेट, धर्मेंद्र राठौर एवं नासिर मंसूरी को प्रदान किए गए l मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य आज इकबाल हुसैन ने अपने उद्बोधन में कहा शेर मैसूर टीपू सुल्तान का पूरा जीवन अंग्रेजों से लोहा लेते हुए व्यतीत हुआ l आपने अंग्रेजों को अनेक युद्ध में परास्त किया l अंग्रेजों ने गद्दारों को अपने साथ मिला लिया गद्दारों ने किले का दरवाजा अंग्रेजों के लिए खोल दिया l आपके सलाहकारों ने आपको सलाह दी की आप गुप्त रास्ते से यहां से सुरक्षित निकल जाए हैं लेकिन आपने कहा गीदड़ की 100 दिन की जिंदगी से शेर की एक दिन की जिंदगी बेहतर है l आप अंग्रेजों से लड़ते हुए 4 में 1799 को वीरगति पा गए l आपकी मृत्यु के बाद अंग्रेज जनरल ने कहा था कि अब हिंदुस्तान हमारा है और आप और आपकी शहादत के बाद मात्र 58 साल में अंग्रेजों ने हिंदुस्तान पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया l टीपू सुल्तान एक महान योद्धा थे lभूतपूर्व राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद एवं माननीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भी आपके नेतृत्व क्षमता,आपकी वीरता की प्रशंसा की l आपने अनेक मिसाइल का आविष्कार किया l आप एक न्याय प्रिय कुशल प्रशासक थे l l डॉ .तेज कुमार मालवीय, इरफान राइन, अनुदीप गंगवार, सादिक मंसूरी साकिर शेख, दीपक पांडे, शरीफ खान ,जहीर नागोरी,आजम खान, इकबाल उस्मानी ने शहिद टीपू सुल्तान एवं देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी वीरों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754