बैतूल *लाखों अतिथि शिक्षकों के साथ शासन कर रहा अन्याय* *आक्रोशित अतिथि शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। समस्त अतिथि शिक्षक द्वारा आयुक्त महोदय, लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल के नाम से अतिथि शिक्षक नवीन पंजीयन पूर्णत: बंद करने एवं पुराने को कार्य अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर प्रति वर्षानुसार बोनस के 10 अंक (अधिकतम 18 वर्षों के 180 अंक) स्कोर कार्ड में जोड़ने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। वर्तमान में पूरे प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के नवीन पंजीयन किए जा रहे हैं। जिसके कारण विगत 18 वर्षों से पूर्ण, निष्ठा, लगन व ईमानदारी के साथ सेवा देते आ रहे है। ऐसे अतिथि शिक्षकों के मन में घोर असंतोष, निराशा और आक्रोश व्याप्त है, क्योंकि लाखों की संख्या में अतिथि शिक्षक पूर्व से ही पंजीकृत है। जिन्हें शत प्रतिशत रोजगार देना संभव नहीं है। ऐसे में यदि पुन: नवीन पंजीयन होंगे तो पूर्व से पंजीकृत अनुभवी अतिथि शिक्षकों के साथ कुठाराघात और घोर अन्याय होगा और ऐसी स्थिति में पुराने अतिथि शिक्षक बेरोजगार होकर सडक़ पर आ जायेंगे। जिनके परिवारों का भरण पोषण कर पाना असंभव होगा और वह भूखे मरने की कगार पर आ जाएगें। जिसके दोषी सरकार और आलाधिकारियों होंगे। कार्याअनुभव और वरिष्ठता के आधार पर प्रति वर्षानुसार बोनस के 10 अंक, स्कोर कार्ड में जोडक़र सत्र 2026-27 जारी किया जाए। जिससे पुराने अतिथि शिक्षकों को 18 वर्षों की तप- तपस्या और सेवा का उचित लाभ। इस अवसर पर संघ के दीपक गोचरे, भारती सोनी, यमन जाधव, प्रीतमा जोशी, संजय उइके, मानक परते, सुनीता सूर्यवंशी, महेन्द्र पवार, दीपक सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

