उज्जैन .बेगम बाग क्षेत्र में नए बोरिंग कार्य का शुभारंभ, पेयजल समस्या से मिलेगी राहत. वार्ड अध्यक्ष शेर खान। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन .बेगम बाग क्षेत्र में नए बोरिंग कार्य का शुभारंभ, पेयजल समस्या से मिलेगी राहत. वार्ड अध्यक्ष शेर खान।

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन । शहर के वार्ड क्रमांक 30 के बेगम बाग क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान हेतु पार्षद मद से नए बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र की पार्षद नजमा बी पठान के प्रयासों से यह कार्य प्रारंभ हुआ, जिससे स्थानीय रहवासियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।

 

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजन कर बोरिंग कार्य का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

पार्षद प्रतिनिधि शेर खान ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी, जिसे देखते हुए नए बोरिंग की मांग लगातार की जा रही थी। बोरिंग कार्य पूर्ण होने के बाद बेगम बाग एवं आसपास की गलियों में जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठजन एवं समाजसेवी भी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से सादिक कुरैशी, पटवारी लाला, इकबाल पटेल एवं नईम भाई साहब शामिल रहे। सभी ने पार्षद नजमा बी पठान के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]