जबलपुर.पेपर लीक के बाद NEET परीक्षा निरस्त, राज्यों को 12वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश की अनुमति दी जाए*शफी खान की विशेष ख़बर।
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर। हाल ही में NEET परीक्षा के पेपर लीक होने की घटना ने देशभर में चिंता और आक्रोश का माहौल उत्पन्न कर दिया है। परीक्षा प्रक्रिया में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के बीच मेडिकल प्रवेश प्रणाली की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
उक्त घटनाक्रम पर नगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रिज़वान अली कोटी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार हो रही गड़बड़ियों और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण अब मेडिकल प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रव्यापी परीक्षा प्रणाली पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि राज्यों को 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने की अनुमति प्रदान की जाए। साथ ही देश के लाखों छात्रों की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषियों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाए।।
प्रवक्ता रिज़वान अली कोटी ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिससे मेहनती एवं ईमानदार विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। उनका कहना है कि यदि 12वीं के शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाए तो विद्यार्थियों को न्यायसंगत अवसर प्राप्त होंगे तथा भविष्य में इस प्रकार के घोटालों और अनियमितताओं पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

