रतलाम.एसडीएम श्री विवेक सोनकर ने प्रेस्टीज वेयरहाउस बिलपांक का आकस्मिक निरीक्षण किया रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.एसडीएम श्री विवेक सोनकर ने प्रेस्टीज वेयरहाउस बिलपांक का आकस्मिक निरीक्षण किया रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर ने प्रेस्टीज वेयरहाउस बिलपांक का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तौल कांटों के माध्यम से तुलाई कार्य जारी पाया गया। बिलिंग प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है एवं बैकलॉग लंबित नहीं है। निरीक्षण के दौरान तौल कांटों का सत्यापन किया गया। एसडीएम ने किसानो से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754