रतलाम.सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के नेतृत्व में जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों एवं दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, एमपीआरडीसी की टीम, आरटीओ विभाग की टीम, टोल प्लाजा प्रबंधन, संबंधित एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों द्वारा समन्वय के साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

 

*माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील का पालन करते हुए अधिकारियों ने एक ही वाहन से किया भ्रमण–*

ईंधन बचत एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल बचाने की अपील के पालन में सभी अधिकारी संयुक्त रूप से एक ही वाहन में सवार होकर निरीक्षण हेतु पहुंचे। इस पहल के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी दिया गया।

 

*इन प्रमुख दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया गया निरीक्षण–*

निरीक्षण सातरुंडा चौराहा से प्रारंभ किया गया, जिसके बाद रत्नागिरी, बिलपांक फंटा, सालाखेड़ी फंटा, सनावदा फंटा, खाचरोद फंटा, सेजावता फंटा, इप्का फैक्ट्री तिराहा, पंचेड़ फंटा, पलदूना फंटा, नामली गोकुल चाय तिराहा, भैंसा देवी फंटा, कांडरवासा एवं बड़ौदा फंटा सहित विभिन्न स्थानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रत्येक हॉट स्पॉट पर पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण किया गया तथा दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित विभागों को त्वरित सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए।

 

*पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश–*

▪️ प्रत्येक दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

▪️ सभी हॉट स्पॉट के पूर्व 120 मीटर, 80 मीटर एवं 50 मीटर की दूरी पर क्रमशः रम्बल स्ट्रिप लगाए जाएं, ताकि वाहन चालक पूर्व से सतर्क हो सकें।

▪️ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के पूर्व स्पीड ब्रेकर एवं ज़िग-ज़ैग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए, जिससे वाहनों की गति नियंत्रित की जा सके।

▪️ सड़क किनारे स्थित पेड़ों एवं अन्य बाधक स्थलों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, जिससे रात्रि में दृश्यता बेहतर हो सके।

▪️ हाईवे पर आवश्यक यातायात संकेतक, चेतावनी बोर्ड एवं दिशा सूचक संकेतों को स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

▪️ टोल प्लाजा एवं संबंधित एजेंसियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी एवं त्वरित सहायता व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

▪️ संबंधित थाना प्रभारियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं यातायात मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस, परिवहन विभाग, सड़क निर्माण एजेंसियों एवं आमजन के संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के विशेष अभियान एवं निरीक्षण लगातार जारी रखे जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]