किस्मत न्यूज़ बैतूल *अधिक उत्पादन के चक्कर में रासायनिक पदार्थों का बेहद उपयोग* *जीवन में हानिकारक रसायनों के दुष्प्रभावों से बचाव पर कार्यशाला संपन्न*अकरम पटेल। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल *अधिक उत्पादन के चक्कर में रासायनिक पदार्थों का बेहद उपयोग* *जीवन में हानिकारक रसायनों के दुष्प्रभावों से बचाव पर कार्यशाला संपन्न*अकरम पटेल।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल द्वारा प्रायोजित दैनिक जीवन में हानिकारक रसायनों के दुष्प्रभावों से बचाव विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला ग्राम वामला, तहसील आमला में आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन नवोदित ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समिति के कोऑर्डिनेटर जतिन प्रजापति द्वारा रासायनिक खेती एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अत्यधिक रासायनिक उपयोग से मानव स्वास्थ्य, मिट्टी की उर्वरता, जल स्रोतों एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। श्री प्रजापति ने खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह धोकर उपयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि वर्तमान में मूंग, सोयाबीन एवं विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती में मोनोक्रोटोफॉस, क्लोरपायरीफॉस, इमिडाक्लोप्रिड, साइपरमेथ्रिन, रोगोर, एंडोसल्फान, कार्बेन्डाजिम, मैलाथियान, ग्लाइफोसेट एवं यूरिया जैसे रासायनिक कीटनाशकों एवं उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा फल, खाद्यान्न एवं सब्जियों को जल्दी तैयार करने एवं अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के रसायनों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। कार्यक्रम में बताया गया कि रासायनिक पदार्थों के अत्यधिक एवं असावधानीपूर्वक उपयोग से शरीर में विषैले तत्व पहुंच रहे हैं, जिससे कैंसर, त्वचा रोग, श्वास संबंधी बीमारियां, हार्मोन असंतुलन, किडनी एवं लीवर संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। किसानों एवं ग्रामीणों को संतुलित मात्रा में रसायनों का उपयोग करने, जैविक खेती अपनाने तथा प्राकृतिक विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया कि वे रासायनिक कीटनाशकों एवं हानिकारक रसायनों का उपयोग कम से कम करेंगे एवं जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बामला की सरपंच श्रीमती रीना उईके द्वारा किसान महिला एवं पुरुषों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उप सरपंच राहुल यदुवंशी, सचिव खेमराज सूर्यवंशी, समन्वयक जतिन प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के किसान महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]