बैतूल.अरविंद मालवीय कलचुरी रत्न सम्मान से हुए सम्मानित.अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.अरविंद मालवीय कलचुरी रत्न सम्मान से हुए सम्मानित.अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। गत दिवस हैहय क्षत्रिय कलचुरी समाज कार्यकारिणी जिला बैतूल द्वारा भगवान सहस्त्रार्जुन की महिमा पर आधारित फिल्म जय माहिष्मती का प्रीमियर शो कांतिशिवा छविगृह में निशुल्क आयोजित किया गया। फिल्म के लिए निशुल्क टॉकीज उपलब्ध कराने के लिए जिसके लिए समाज द्वारा टॉकीज के संचालक व समाजसेवी विवेक मालवीय एवं आलोक मालवीय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समाज द्वारा फिल्म यूनिट के कलाकारों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रेमशंकर मालवीय, विवेक मालवीय व आलोक मालवीय द्वारा जिला कार्यकारिणी के महासचिव अरविंद मालवीय को जिला अध्यक्ष मनोज आर्य, कोषाध्यक्ष सतीष आर्य, सचिव निर्देश मदरेले की उपस्थिति में सामाजिक गतिविधियों और अनेक विद्याओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए कलचुरी रत्न सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि अरविंद मालवीय को कलचुरी श्री सम्मान, कलचुरी भूषण सम्मान व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा बैतूल विभूति सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। श्री मालवीय को सम्मानित होने पर सामाजिक बंधुओं, ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]