सोनकच्छ,वार्ड क्रमांक 9, में पेयजल संकट – ट्यूबवेल संचालन का समय तय करने की मांग . शेख इक़बाल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सोनकच्छ,वार्ड क्रमांक 9, में पेयजल संकट – ट्यूबवेल संचालन का समय तय करने की मांग . शेख इक़बाल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

सोनकच्छ, 25 मई 2026: नगर पंचायत सोनकच्छ के वार्ड क्रमांक 9 में सरकारी ट्यूबवेल पर मोटर स्थापित होने एवं पर्याप्त जल उपलब्धता के बावजूद नागरिकों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। 

 

वार्डवासियों का कहना है कि ट्यूबवेल को नियमित समय पर चालू न करने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह और शाम निर्धारित समय पर ट्यूबवेल चलाया जाना अत्यंत आवश्यक है।  

 

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत, एसडीएम, विधायक एवं वार्ड पार्षद से मांग की है कि जनहित में त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्यूबवेल के संचालन का समय तय किया जाए, ताकि सभी को पर्याप्त पेयजल सुलभ हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754