दिल्ली /हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर देश भर से 101 पत्रकार हुए सम्मानित. जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने किया डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित.मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

दिल्ली /हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर देश भर से 101 पत्रकार हुए सम्मानित. जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने किया डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित.मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

दिल्ली/लखनऊ/बरेली – 30 मई हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) देश भर से 101 उन पत्रकारो को डिजिटल सम्मान से सम्मानित किया जिन्होने अपनी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकारो के हितार्थ समाचारो को या पत्रकारों की समस्याओ से संबंधित समाचारो को प्रमुखता से अपने सम्मानित समाचार पत्र, चैनल व पोर्टल के माध्यम से उठाया।

इस समाचार पत्र को पाने बालो मे दिल्ली,उत्तर प्रदेश,झारखंड,बिहार,महाराष्ट्र,उत्तराखंड,छत्तीसगढ,हरियाणा,पंजाब,गुजरात,असम और चंडीगढ के पत्रकार शामिल रहे।

एक वर्चुअल बैठक के दौरान हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनुराग सक्सेना ने बताया कि यह संगठन का 7 वां सम्मान समारोह है। भारतवर्ष में बेदाग़ पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के साथ ही आमजनता को यह संदेश भी दिया गया कि “आपकी कलम समाज की आवाज है, हमारा सम्मान आपके साथ है।” संस्था ने सभी पत्रकारों से इस अभियान से जुड़ने और पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों के अनुसार यह सम्मान केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि पत्रकारों के संघर्ष, समर्पण और सामाजिक योगदान का सम्मान है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754