रतलाम पुलिस की सशक्त पहल — सातरुंडा पुलिस चौकी पर यातायात जागरूकता, शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम 👉 *डीएसपी ट्रैफिक ने कैशलेस उपचार योजना, हिट एंड रन प्रतिकर योजना एवं राहवीर योजना की दी जानकारी*
👉*प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले नागरिकों को हेलमेट देकर किया गया सम्मानित*
👉 *सीपीआर प्रशिक्षण के माध्यम से आपात स्थिति में जीवन बचाने के गुर सिखाए गए*
रतलाम | दिनांक 03/06/2026
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना बिलपांक क्षेत्र की सातरुंडा पुलिस चौकी परिसर में यातायात जागरूकता, शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
*सड़क सुरक्षा एवं शासकीय योजनाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम में डीएसपी यातायात श्री आनंद सोनी द्वारा आमजन को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा के महत्व एवं सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं जैसे—
प्रधानमंत्री राहत कैशलेस उपचार योजना
हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना
राहवीर योजना
की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा प्रभावी व्यवस्थाएं की गई हैं।
प्रश्नोत्तरी के माध्यम से परखी यातायात नियमों की जानकारी–*
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों के लिए यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें सदैव हेलमेट पहनकर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया।
*सीपीआर प्रशिक्षण से जीवन बचाने की दी जानकारी–* कार्यक्रम में डॉ. योगेश पाटीदार (मेडिकल ऑफिसर, डीडी नगर रतलाम) द्वारा उपस्थित नागरिकों एवं पुलिस कर्मियों को सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटना, हृदयाघात अथवा अन्य आपात स्थितियों में समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
डीएसपी श्री आनंद सोनी ने कहा कि सीपीआर का सामान्य ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है, क्योंकि आपातकालीन परिस्थितियों में यह किसी घायल या गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को जीवनदान देने का माध्यम बन सकता है।
*दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगाए गए चेतावनी बोर्ड–* सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड एवं आपातकालीन सहायता हेतु संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबरों वाले सूचना बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर नागरिक तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक अय्यूब खान, चौकी प्रभारी सातरुंडा श्री लोकेन्द्र सिंह डावर, चौकी स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। रतलाम पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, जनजागरूकता एवं दुर्घटना पीड़ित सहायता से संबंधित इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

