Betul.चिचोली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आलमपुर के जामली गांव में नल जल योजना अन्तर्गत बोर तो हुआ लेकिन वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. Akram patel
|
😊 Please Share This News 😊
|
Betul चिचोली.एक एक बूंद पानी को तरस रहे जामली गांव के लोग
चिचोली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आलमपुर के जामली गांव में नल जल योजना अन्तर्गत बोर तो हुआ लेकिन वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया शासन की योजना अनुसार हर घर पानी देने का वादा निसफल हो रहा वहीं जिले में आएं नये कलेक्टर साहब का भी ध्यान पहले नल जल योजना पर है लेकिन उनकी बातों को भी नजरंदाज कर रहे अधिकारी भीसड गर्मी में एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे गांव वाले कोई मोटर साइकिल पर तो कोई बैलगाड़ी से पानी दो किलोमीटर से ला रहा है पानी की कमी से कई मवेशी मर गए और लगता है अब इन्सान की बारी है न हीं अभी तक नल जल पाइपलाइन भी बिछाई नहीं गई ठेकेदार द्वारा पंचायत से बनाई गई सीसी रोड भी तोड़ दी जिसे भी नही सुधारी नल जल योजना अन्तर्गत जामली गांव में बोर हुआ लेकिन वहां पानी निकला पर वह बोर कुछ अधिकारियों की कमी से खसक गया उस बोर में 150 फीट केसिंग डलवाना था तो सिर्फ 40 फीट बोर में डाली जिसके कारण बोर खसक गया बोर की गहराई 1000 फीट करना था तो वह भी सिर्फ 700 फीट गहराई की कहीं न कहीं भ्रष्टाचारियों की मिलीभगत है उसके बाद आज तक जामली गांव में पानी का मातम छा गया है कलेक्टर साहब के निर्देश के बाद भी अधिकारी का ध्यान इस गांव की ओर क्यों नहीं गांव वाले ने शासन से मांग की है कि तत्काल पानी उपलब्ध करवाया जाय तथा नया बोर कराया जाय या पेयजल कुंवा की व्यवस्था की जाये अन्यथा ग्राम के बुजुर्ग माता-पिता बिन पानी के मर जायेंगे क्योंकि 2 किलोमीटर दूर उनसे पानी लाना नहीं होता एक और पीएचई विभाग नई बोर की अनुमति नहीं है बोल रहा है तो आखिर पानी की समस्या हल होगी कैसे अब देखना है खबर चलने के बाद क्या कलेक्टर साहब पानी की समस्या का ध्यान देते हैं या नहीं कलेक्टर साहब से ग्रामीणों ने खबर के माध्यम से कहा है कि आप बोर मशीन भेजिए नया बोर करवाईऐ और पानी की व्यवस्था करवाऐ अन्यथा हमारा जीवन गुलामी की जिंदगी से कम नहीं ग्रामीण का कहना है कि एक हफ्ता के भीतर पानी की समस्या का हल नहीं हुआ तो हम लोग रोड जामकर प्रदर्शन करेंगे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

