बैतूल 27 जून 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में ग्रामीण परिवार के साथ किया रात्रि भोजन — श्री अन्न से बने भोजन का मुख्यमंत्री ने लिया स्वाद. अकरम पटेल।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल 27 जून 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बैतूल प्रवास के दौरान प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में शनिवार रात्रि ग्रामीण श्री शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर रात्रि भोजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवारजनों के साथ आत्मीय वातावरण में श्री अन्न से बने भोजन का स्वाद लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार और आसपास के ग्रामीण अभिभूत हो गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद करते हुए स्थानीय संस्कृति, परंपराओं एवं खान-पान की सराहना की। इस दौरान ग्रामीण श्री शानु मंगल भुसुमकर ने बताया कि उन्हें वर्ष 2019-2020 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था, जिससे उनका पक्का मकान बनने का सपना साकार हुआ।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य एवं सांसद श्री दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, मप्र जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने भी श्री अन्न से बने भोजन का स्वाद लिया।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन उपस्थित थे।
000
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

