किस्मत न्यूज़ बैतूल।किसानों के मुद्दों पर शाहपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 12 कांग्रेसी गिरफ्तार. अकरम पटेल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल।किसानों के मुद्दों पर शाहपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 12 कांग्रेसी गिरफ्तार. अकरम पटेल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल।खाद, बिजली और अवैध रेत खनन के विरोध में निकाली रैली, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध.

किस्मत न्यूज़ बैतूल। किसानों की विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर बुधवार को शाहपुर में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन किया गया। जनपद पंचायत कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने युवा कांग्रेस मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, जिला युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू वरकड़े, अविनाश भलावी, अमित तिवारी, प्रदीप कोकाटे, भोला पुंडे सहित 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

आंदोलन का आह्वान जिला युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव ने किया था। आंदोलन का नेतृत्व युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू वरकड़े, अविनाश भलावी और नीलेश करोचे ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान और आमजन जनपद पंचायत कार्यालय शाहपुर के सामने एकत्रित हुए, जहां से रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त अथवा उसमें सुधार करने, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत लंबित अनुदान राशि का भुगतान करने, छात्रावासों में पात्र विद्यार्थियों को पारदर्शी तरीके से प्रवेश देने, जिले में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती बंद करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों और आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन में ओम कवडकर, अंकुश मिश्रा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष आयुष शुक्ला, सिद्धिक कुरैशी, जनपद सदस्य संजू वट्टी, सरपंच शेखर कुमरे, सोनू धुर्वे, किसान नेता राजेश साहू, युवा कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, जिला महासचिव भोला पुंडे, आमला ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर नीलेश करोचे, मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर अविनाश भलावी, देवचंद यादव, कमल पटेल, परसराम सरयाम, रमेश परते, सरपंच धनराज इवने, किसान नेता रामदयाल वामनकर, किसान नेता अशोक वरकड़े, जामसिंह धुर्वे, देवीदीन यादव, कमलेश मर्सकोले, नवल धुर्वे, सुनील यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता टांगना तथा कमलेश काकोड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754