किस्मत न्यूज़ बैतूल.विधायक निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन एव अन्य कार्यो के लिए भूमि का निरीक्षण, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ बैतूल.चिचोली। विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों को गति देते हुए नगर परिषद की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) श्रीमती ज्योति सुनेरे मंगलवार को अमले के साथ एक्शन मोड में नज़र आईं। उन्होंने वार्ड क्रमांक 5 मे स्वीकृत सामुदायिक भवन के भूमि चयन हेतु तहसील कार्यालय के पीछे स्थित भूमि का निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ चिचोली तहसीलदार श्याम सिंह उईके, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय, पार्षद आशुतोष ‘ बाली’ मालवीय सहित राजस्व एवं नगरीय निकाय की संयुक्त टीम मौजूद रही।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित भूमि की स्थिति और सीमांकन को लेकर विस्तृत चर्चा की, ताकि निर्माण कार्य में आगे चलकर किसी प्रकार की बाधा न आए।
”विधायक निधि से स्वीकृत सभी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है। निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार कर भवन निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कर लिया जाएगा।”
— श्रीमती ज्योति सुनेरे, सीएमओ (नगर परिषद, चिचोली)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

