किस्मत न्यूज़ बैतूल 🇮🇳 *हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बैतूल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल 🇮🇳 *हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बैतूल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल (म.प्र.)

दिनांक : 12.08.2026

🔹 *रैली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं एकता का दिया संदेश* 

 

🔹 *पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड, NSS, स्काउट एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग* 

 अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

🔹स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 12.08.2026 को *पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में* भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

 

🔹तिरंगा रैली दोपहर 03:45 बजे पुलिस ग्राउंड बैतूल से प्रारंभ हुई। रैली नेहरू पार्क, जिला चिकित्सालय, मुला पेट्रोल पंप, छत्रपति शिवाजी चौक, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा होते हुए रक्षित केंद्र बैतूल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम का संदेश दिया गया।

 

🔹रैली में पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी श्री दिनेश आर्मो, डीएसपी श्री दिनेश मर्सकोले, प्रभारी सीन ऑफ क्राइम निरीक्षक आबिद अंसारी, थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल, यातायात प्रभारी/रक्षित निरीक्षक श्री गजेंद्र केन, रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप रघुवंशी सहित विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारी तथा NSS, स्काउट एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल ने जिलेवासियों से की अपील* 

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं।

 

🔹उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा रैली के माध्यम से हम राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान, एकता और गौरव की भावना को प्रदर्शित कर रहे हैं। प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित एवं समाजहित में अपनी जिम्मेदारी निभाए।

 

🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।

 

🔹 *आमजन से पुलिस की अपील* 

 

– स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करें।

 

– राष्ट्रीय पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

 

– नशे से दूर रहें और युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग करें।

 

– वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं।

 

– वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं।

 

– सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की हुड़दंग, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि न करें।

 

– सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करने से बचें।

 

– किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें और डायल-112 की सहायता लें।

 

– स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सद्भाव और जिम्मेदार नागरिकता की भावना के साथ मनाएं।

 

🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी अवसर है। आइए, हम सभी मिलकर तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

More Stories

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754