जबलपुर *नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, जीतू पटवारी बोले—विधानसभा में भी होगी जोरदार वापसी*तालिब हुसेन  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर *नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, जीतू पटवारी बोले—विधानसभा में भी होगी जोरदार वापसी*तालिब हुसेन 

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार शाम जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जेडीए के पूर्व उपाध्यक्ष मुहम्मद कदीर सोनी के मंसूराबाद, मिलौनीगंज स्थित निवास पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में विधायक लखन घनघौरिया, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, यश घनघौरिया, जबलपुर प्रभारी पप्पू खुराना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुहम्मद कदीर सोनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद गुलाम हुसैन, अकबर खान, अशरफ मंसूरी, शमीम अंसारी गुडडू, अतुल बाजपेयी, ताहिर अली, शाकिर कुरैशी, ताहिर खोकर, पप्पू वसीम खान, आलोक गुप्ता, दिलीप साहू, आजाद अंसारी, शाबाश मंसूरी, शादाब अंसारी, हाजी सगीर मंसूरी, एड. परवेज अख्तर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही. बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शिवपुरी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत किया है और कांग्रेस आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। पटवारी ने दावा किया कि नगर निगम चुनाव के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस जोरदार वापसी करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक को आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर जल्द ही गतिविधियां और तेज की जाएंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

More Stories

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754