उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पैतृक निवास पर स्वयं गेती चलाकर सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण अभियान का शुभारंभ किया
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन, 27 सितंबर 2026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनहित और शहर के विकास के प्रति अनुकरणीय समर्पण का परिचय देते हुए आज अपने जन्मस्थान और पैतृक निवास पर स्वयं गेती चलाकर सड़क चौड़ीकरण अभियान की शुरुआत की।
अपने घर से गहरा भावनात्मक जुड़ाव होने के बावजूद मुख्यमंत्री जी ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और उज्जैन के समग्र विकास को सर्वोपरि रखते हुए इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभाई। उनका यह कदम जनसहभागिता, त्याग और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश देता है।
इस अभियान के अंतर्गत खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए लगभग 9.80 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी।
सड़क के चौड़ीकरण से सिंहस्थ 2028 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने तथा स्थानीय नागरिकों को सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन हम सबका है और सिंहस्थ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का गौरव है। विकसित उज्जैन के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है और यह शुरुआत उसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।
निश्चित ही जनहित को प्राथमिकता देता यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

