उज्जैन ब्रेकिंग न्यूज🎯 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल मनीष कुमार स्वामी एवं प्रभुलाल डोडियार द्वारा फ्रीगंज स्थित जैन नमकीन केन्द्र (जैन कचौरी) का निरीक्षण किया गया🤙🤙🤙रिपोर्ट के आधार पर जैन नमकीन केन्द्र को सुधार नोटिस जारी कर दिया गया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन ब्रेकिंग न्यूज🎯 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल मनीष कुमार स्वामी एवं प्रभुलाल डोडियार द्वारा फ्रीगंज स्थित जैन नमकीन केन्द्र (जैन कचौरी) का निरीक्षण किया गया🤙🤙🤙रिपोर्ट के आधार पर जैन नमकीन केन्द्र को सुधार नोटिस जारी कर दिया गया

😊 Please Share This News 😊

 



कचोरी की दुकान का निरीक्षण किया


 उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किये जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। आज 14 जून को एफएसएसएआई के पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल मनीष कुमार स्वामी एवं प्रभुलाल डोडियार द्वारा फ्रीगंज स्थित जैन नमकीन केन्द्र (जैन कचौरी) का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में पर्याप्त सफाई नहीं पाई गई, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं पाये गये, कर्मचारियों के हैण्ड ग्लब्स व हेड कवर किये बिना ही खाद्य पदार्थ बनाते पाये गये। नियमानुसार ढ़क्कन लगा डस्टबीन नहीं रखा पाया गया। निरीक्षण दल द्वारा पोर्टल पर ऑनलाईन निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के आधार पर जैन नमकीन केन्द्र को सुधार नोटिस जारी कर दिया गया। फर्म द्वारा सुधार न करने की स्थिति में अनुज्ञप्ति निलंबन की कार्यवाही की जावेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754