ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद हमारा नेता ज़िंदाबाद उज्जैन के फ़र्ज़ी ओर फड़फडी नेताओं को समर्पित – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद हमारा नेता ज़िंदाबाद उज्जैन के फ़र्ज़ी ओर फड़फडी नेताओं को समर्पित

😊 Please Share This News 😊

 

उज्जैन शहर नेताओं का शहर है हर गली में 20 40 नेता लोग मिल जाते है ये नेता सिर्फ व्हाट्सएप ओर फेसबुक पर बधाई देने तक ही सीमित है असल मे इनकी कोई वेल्यु नही है फड़फडी खाने की तो कोई हद नही है किसी बड़े नेता के साथ भीड़ में एक सेल्फी ले लेते है और दिन भर फेसबुक व्हाट्सएप पर डालते है कि आज भय्या जी से गंभीर विषय पर चर्चा की जबकि भय्या जी ने तो इनसे पानी का ग्लास मंगवाया था भय्या जी तो इन्हें जानते भी नही है उज्जैन में आप को रोजगार मिले न मिले नेता जरूर मिल जाएगा कुछ तजस्वी नेता तो फेसबुक व्हाट्सएप पर जन्मदिन की बधाई देने के लिए ही नेता बने है और कुछ चमचे नेता का हाल तो उस से भी बुरा है लोगो से उन के फोटो मांगते है और एक अच्छा सा फ्लेक्स बनकर रोज़ किसी न किसी चीज़ की बधाई देते रहते है एक सांफे एक हार ओर शाल से 10 20 लोगो का स्वागत कर देते है चुनाव के वक़्त बड़े बड़े वादे करने वाले नेता चुनाव के बाद कही भी नज़र नही आते चुनाव जीतते ही इनको मिस्टर इंडिया की गायब होने वाली शक्ति मिल जाती है ओर कुछ नेता जो चुनाव से पहले लोगो के गले पढ़ते थे हाथ पैर जोड़ते थे बेटा भाई बनते थे चुनाव जीतते ही गायब हो जाते है लोगो से मिलना तो बहुत दूर की बात है लोगो के फोन उठाना बंद कर देते है ओर उन्ही लोगो का काम नही करते जिन्होंने नेता जी को चुनाव जितवाया था

ऐसे फ़ड़फडी नेताओं से अपने मोहल्ले की नली तक साफ नही होती है और उज्जैन के विकास की बात करते है हाथ पाऊँ जोड़कर 10 20 लोग भेले कर लेते है फिर किसी बड़े नेता के पास जाकर कहते है कि अपनी एक आवाज़ पे 10 20 लोग आजाते है अरे सुधर जाओ रे मान जाओ ऐसे नेता पूरे जीवन पार्षद का टिकिट तक नही ला सकते है और लोगो के सामने बात ऐसी करते है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इनकी जेब मे है

 

✒️शानू चिश्ती✒️

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754