श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर कांग्रेस नेता गौतम ने किया स्वर्णगिरि पर्वत पर कृष्ण सुदामाजी के पदचिन्हों का अभिषेक कर की पुजा अर्चना – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर कांग्रेस नेता गौतम ने किया स्वर्णगिरि पर्वत पर कृष्ण सुदामाजी के पदचिन्हों का अभिषेक कर की पुजा अर्चना

😊 Please Share This News 😊

राहुल कुमावत 

 

 

महिदपुर

 

 

ग्राम चिरमिया में स्वर्णगिरि पर्व के मुख की स्थापना कर कृष्ण सुदामाजी के पदचिन्हों के साथ अभिषेक किया गया । श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्री कृष्ण सुदामा मंदिर नारायणा धाम समिति व ग्राम वासियों के द्वारा पर्वत के मुख की स्थापना कर पद चिन्ह का मन्त्रोच्चारण के साथ पंडित मोहन प्रसाद दीक्षित के आचार्यवत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष विजय सिंह गौतम व अन्य ग्रामीणों ने अभिषेक किया । तत पश्चात समीप ही पौधा रोपण कर महा आरती की गई । बताया जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा के मैत्री स्थल के रूप में विश्व विख्यात ग्राम नारायणा से एक किलो मीटर उत्तर में स्वर्णगिरी पर्वत विद्यमान है। मान्यता है गुरुमाता की आज्ञा से भगवान श्रीकृष्ण सुदामाजी को साथ लेकर इसी पर्वत पर लकड़ियां एकत्र करने आए थे। इस स्थान पर माता पार्वती ने सप्तऋषियों को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754